
Bihar Weather Today: शुक्रवार को पटना समेत आसपास इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं। उत्तरी बिहार के जिलों में वज्रपात व कुछ स्थानों पर 50-60 किमी की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार के पूर्वी चम्पारण सहित 10 जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना : मौसम में आए बदलाव की वजह से बुधवार को उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में आंधी और भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को तीन जिलों में वज्रपात और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया है। मधुबनी, सीतामढ़ी और दरभंगा में मेघ गर्जन, वज्रपात और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट गुरुवार को दिन के पूर्वाद्ध तक प्रभावी होगा। मौसम के मिजाज को देखते हुए विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में तात्कालिक रेड अलर्ट जारी किया।
इन जिलों में हवा के झोंके की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक रही। बेतिया में बुधवार को एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बादलों के छाने से जिले में दिन में रात जैसे हालात हो गए।इधर पटना सहित दक्षिण बिहार में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा। आंशिक बादलों की आवाजाही के बीच पटना में दोपहर एक बजे एक दो जगहों पर एक दो मिनट के लिए छिटपुट बूदांबादी हुई। पुरवा प्रभावी है और पछुआ राज्यभर में निष्प्रभावी है। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा के कारण उमस का प्रभाव बना है, लेकिन राज्य भर के साथ लू (हीट वेव) से पिछले कई दिनों से निजात मिली है।
पटना में बादल छाए रहेंगे
शुक्रवार को पटना समेत आसपास इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं। उत्तरी बिहार के जिलों में वज्रपात व कुछ स्थानों पर 50-60 किमी की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, अररिया, खड़रिया, सुपौल, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, शिवहर, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
अगर आप भी jantajung के वाट्सअप परिवार से जुड़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर जुड़ सकते है और jantajung परिवार को मजबूत बना सकते हैं