Maya civilization:- अगर आपने इतिहास पढ़ा होगा तो माया सभ्यता के बारे में कुछ न कुछ जरूर जानते होंगे। वैसे तो यह एक प्राचीन सभ्यता है, जिसके बारे में वैज्ञानिकों को भी बहुत कम ही पता है और इसीलिए इस सभ्यता को किसी रहस्य से कम नहीं माना जाता। सैकड़ों सालों से वैज्ञानिक इस बात का पता लगाने में जुटे हुए हैं कि आखिर इस प्राचीन सभ्यता का विनाश कैसे हुआ था, लेकिन अभी भी उनके पास इसका कोई सटीक जवाब नहीं है। हालांकि इसको लेकर कई तरह के दावे जरूर किए जाते हैं। आइए जानते हैं इस सभ्यता का क्या इतिहास रहा है और यह क्यों हमारे लिए खास है।
मेक्सिको के जंगल में मिला 1000 साल पुराना माया सभ्यता का रहस्यमय शहर, खुलेंगे कई राज:- मेक्सिको में घने जंगलों के अंदर 1000 साल पुराना माया सभ्यता का शहर मिला है। इस शहर के अंदर विशाल पिरामिड, बाजार जैसा ढांचा और कई अन्य पुरातात्विक साक्ष्य मिले हैं। माया सभ्यता का यह शहर अब वैज्ञानिकों के लिए हैरान करने वाले साक्ष्य दे रहा है। माया सभ्यता लैटिन अमेरिका के कई देशों में फैली थी।
1000 साल पुराना शहर मिला
मेक्सिको सिटी: लैटिन अमेरिकी देश मेक्सिको हमेशा से ही माया सभ्यता को लेकर दुनिया में चर्चा का विषय रहा है। अब मेक्सिको के घने जंगलों में 1000 साल पुराना रहस्यमय शहर मिला है। यह शहर मेक्सिको के यूकातन प्रायद्वीप में मिला है जो जंगल की वजह से छिपा हुआ था। वैज्ञानिकों का कहना है कि करीब 1000 साल पहले माया सभ्यता के लोग इस इलाके को छोड़कर चले गए थे। यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन के वैज्ञानिकों ने हवाई सर्वे के दौरान मार्च में इस शहर की खोज की थी।
पूरी तरह नष्ट हो चुकी है ये सभ्यता
इस शोध का नेतृत्व एक सहायक प्रोफेसर जुआन कार्लोस ने इस पुरातात्विक सर्वे का नेतृत्व किया है। इस दौरान LiDAR तकनीक का इस्तेमाल किया गया ताकि घने जंगल और घासों के नीचे छिपे ढांचों का पता लगाया जा सके। इस सर्वे के दौरान नष्ट हो चुकी सभ्यता के कई अवशेष मिले। पुरातत्वविदों ने इसके बाद इलाके का मई-जून महीने में सर्वेक्षण किया और इस पुरास्थल का नाम ओकोमटून दिया। उन्हें 50 फुट ऊंचा पिरामिड जैसा ढांचा भी मिला है। इसके अलावा कई पुरातात्विक महत्व की चीजें मिली हैं।
इसे भी पढ़ें 👇 👇 👇 👇
आखिर अफ्रीका महाद्वीप दो हिस्सों में क्यों टूट रहा है
आगर आप Jantajung परिवार से जुड़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें आप अपने Jantajung परिवार से जुड़ सकते हैं। आपका एक सपोर्ट मुझे बहुत ही मोटिवेट करेगी।
https://whatsapp.com/channel/0029VbAhRg8ICVfhH7rYlz0P
क्यों खास है माया सभ्यता?
माना जा रहा है कि ये सभी अवशेष 600 से लेकर 900 ईस्वी के आसपास के हैं जिसे माया सभ्यता का दौर माना जाता है। प्रोफेसर कार्लोस ने कहा, ‘जब हमने सर्वे की तस्वीरें देखीं तो हम देख सकते थे कि वहां कुछ बहुत शानदार है। लेकिन असली खोज उस समय हुई जब जांच की गई और खुदाई की गई।’ LiDAR तकनीक से खुलासा हुआ कि इन ढांचों की ठीक-ठीक जगह कहां पर है। इसके बाद वैज्ञानिकों को उन जगहों तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
बहुत बड़ा क्षेत्र में फैली है ये सभ्यता
वैज्ञानिकों को रास्ते में आने वाले पेड़ों को काटना पड़ा, घास को हटाना पड़ा और इसके बाद उन्हें माया सभ्यता का यह शहर दिखाई दिया। शोधकर्ताओं ने कहा कि हमने जंगल के अंदर विशाल इमारतें देखीं। माया सभ्यता अपने पिरामिड मंदिरों और पत्थरों के बने हुए ढांचे के लिए जानी जाती है। यह सभ्यता दक्षिणी मेक्सिको, ग्वाटेमाला, बेलीज, होंडुरास और एल सल्वाडोर तक फैली हुई थी। इस अवशेष में कई बाजार जैसे ढांचे भी मिले हैं जो वैज्ञानिकों के लिए बहुत हैरान करने वाला है।
इसे भी पढ़ें 👇 👇 👇
भारत का वह भाग जिसे समुद्र ने अपने अंदर निगल लिया
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप इतना बड़ा होने के बाद भी क्यों इतना खाली है