
श्रीनगर में गर्मी ने तोड़ा 133 साल पुराना रिकॉर्ड, गर्मी से झुलसे लोग :- जम्मू-कश्मीर में गर्मी का प्रकोप जारी है जहां तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। श्रीनगर में गर्मी से पहले 133साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीनगर में मई में 133 साल बाद सबसे अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जम्मू में पारा 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। लू से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है जिसमें हल्का भोजन करना और पानी का सेवन करते रहना शामिल है।

यहां पर 54 साल बाद अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 23 मई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 24 से 26 मई तक गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। श्रीनगर में रविवार को गर्मी ने रिकार्ड बनाया। यहां पर 54 साल बाद अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 23 मई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 24 से 26 मई तक गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
54 साल बाद पारा 34 के पार हुआ
श्रीनगर के साथ ही जम्मू में भी लोग गर्मी से परेशान रहे। यहां पर दिन का पारा 38.5 डिग्री रहा हवा के कारण यहां बुधवार की अपेक्षा पारे में कमी आई और यह 2.9 डिग्री कम रहा। बुधवार को जम्मू में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री था। बीते 54 वर्षों की बात करें तो श्रीनगर में 54 साल बाद पारा 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। इससे पहले 28 मई 1971 को तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया था। घाटी की खूबसूरती के अलावा यहां का मौसम अन्य राज्यों के पर्यटकों को यहां खींचकर लाता है। गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए कश्मीर एक बेहतर जगह है। लेकिन, अब गर्मी भी यहां तेवर दिखा रही है। बाजार और सड़क पर दोपहर में निकलना मुश्किल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें 👇 👇 👇
बिहार के 38 जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना, IMD ने जारी की चेतावनी
अगर आप Jantajung परिवार से जुड़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें आप अपने Jantajung परिवार से जुड़ सकते हैं। आपका एक सपोर्ट मुझे बहुत ही मोटिवेट करेगी।
https://whatsapp.com/channel/0029VbAhRg8ICVfhH7rYlz0P
लगातार बढ़ रहा है तापमान
गुरुवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री ज्यादा है। वहीं पहलगाम में तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। कश्मीर के दरवाजे काजीगुंड में 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह 1956 से अब तक मई में तीसरा सबसे अधिक तापमान है। कोकरनाग में 33.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो 1978 के बाद सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले कोकरनाग में 15 मई 2001 को 32.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। जम्मू संभाग के बनिहाल में 31 डिग्री, बटोट में 29.2 डिग्री, भद्रवाह में 32.1 डिग्री, कटड़ा में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
133 साल बात मई का तीसरा सबसे गर्म दिन
मौसम विभाग के मुताबिक, श्रीनगर में गर्मी ने रविवार को दो रिकार्ड बनाए। यह 133 साल में मई का तीसरा सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 24 मई 1968 को सर्वाधिक तापमान 36.4 डिग्री और 31 मई 1956 को 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇
मैक्सिको के जंगल में मिला 1000 साल पुराना सभ्यता, इस सभ्यता के बारे में जानकार हो जाएंगे हैरान
भारत में अगले 6 दिनों में मच सकती है तबाही, विभाग ने जारी किया चेतावनी