
उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक युवक ने ऐसा कारनामा कर डाला, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। इस युवक ने खुद का ही ऑपरेशन कर डाला। इतना ही नहीं सर्जरी के बाद उसने 11 टांके भी लगाए और फिर अस्पताल पहुंच गया।
यूट्यूब पर वीडियो देखकर खुद का कर लिया पेट का ऑपरेशन:- उत्तर प्रदेश के मथुरा से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। जिसको सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। वृंदावन के सुनरख में रहने वाले एक युवक की हरकत खुद पर ही भारी पड़ गई। पेट में दर्द हुआ तो युवक ने यू-ट्यूब पर वीडियो देखा और खुद ही अपने पेट का ऑपरेशन कर लिया। इतना ही नहीं ऑपरेशन के बाद प्लास्टिक के धागे से 11 टांके लगा लिए। दिक्कत हुई तो युवक को जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर खुद से ऑपरेशन की कहानी सुनकर दंग रह गए। युवक की बिगड़ी हालत देख डॉक्टरों ने भी हाथ खड़े कर दिए और उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बीबीए की पढ़ाई किया है युवक
मथुरा के सुनरख निवासी 32 वर्षीय राजाबाबू घर पर अकेला रहता है। वह बीबीए की पढ़ाई कर चुका है और वह गांव में खेती का काम करता है। पिछले कई दिनों से उसके पेट में दर्द हो रहा था। दर्द से परेशान होकर उसने खुद ही अपने पेट का ऑपरेशन कर दिया। इसके लिए उसने पहले यू-ट्यूब पर पेट के ऑपरेशन में प्रयोग होने वाले आवश्यक उपकरणों को देखा और मथुरा स्थित मेडिकल स्टोर से ऑपरेशन करने के लिए ब्लेड, बेहोशी का इंजेक्शन, टांके लगाने के लिए सुई ले आया था।
इसे भी पढ़ें 👇 👇 👇 👇
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को उतरा मौत के घाट, टुकड़े टुकड़े कर ड्रम में सीमेंट से सिल किया
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को उतरा मौत के घाट, टुकड़े टुकड़े कर ड्रम में किया सील
अपना पेट सुन्न कर चीर दिया
राजा बाबू ने डॉक्टरों की तरह इंजेक्शन लगाकर खुद को सुन्न किया। इसके बाद सर्जिकल ब्लेड से अपना पेट चीर दिया। शुरुआत में दर्द का एहसास नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही दवा का असर खत्म हुआ वह तड़पने लगा। इस दौरान उसने पेट में 11 टांके भी लगा लिए। फिर भी दर्द से राहत नहीं मिली। वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। युवक की चीखें सुनकर परिजन दौड़े और उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में भर्ती कर लिया है और उसका इलाज जारी है।
हमारे यूट्यूब चैनल Jantajung से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/@jantajung?si=qGAEqG_h4TmnmHJO
प्लास्टिक के धागे से 11 टांके लगा लिए
बुधवार दोपहर को घर पर पेट का ऑपरेशन करने के बाद उसने प्लास्टिक के धागे से 11 टांके लगा लिए। इसके बाद जब पेट का दर्द असहनीय हो गया तो उन्होंने अपने घरवालों को ये बात बताई। राजाबाबू को भतीजा राहुल ठाकुर लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचा। उसके द्वारा खुद ऑपरेशन की बात सुनकर डॉक्टर भी हैरान रहे गए। उन्होंने राजाबाबू को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगरा एसएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇
महाकुंभ के नाम दर्ज हुआ तीन महारिकॉर्ड
1 thought on “यूट्यूब पर वीडियो देखकर खुद का कर लिया पेट का ऑपरेशन”