Site icon JantaJung.Com

CSK Vs MI Highlights: CSK ने MI को 6 विकेट से हराया, जीत के हीरो रहे रचिन रविन्द्र

Snapinsta.app_485877278_18502833232048552_3728700778495532320_n_1080

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया, जीत की हीरो रहे रचिन रविन्द्र…

 

आईपीएल 2025 में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मैच खेला गय। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुआ। मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई टीम ने शानदार अंदाज में 4 विकेट से जीत दर्ज की।

CSK Vs MI Highlights: CSK ने MI को 6 विकेट से हराया, जीत के हीरो रहे रचिन रविन्द्र:- चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को चेपॉक में खेले गए आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। चेन्नई ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। चेन्नई की ओर से रचिन रविंद्र ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 53 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई के लिए विग्नेश ने तीन विकेट झटके। मुंबई की टीम पिछले 13 सीजन से अपना पहला मुकाबला नहीं जीत सकी है।

खराब हुई मुंबई इंडियंस की शुरुआत

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। टीम को पहले ही ओवर में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के रूप में झटका लगा। रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए। रेयान रिकल्टन 7 गेंद में 13 रन ही बना सके। विल जैक्स 11 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव 26 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। रॉबिन मिन्ज ने तीन और तिलक वर्मा 31 रन बनाकर आउट हुए। नमन 17 रन ही बना सके। सैंटनर 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बोल्ट एक बना सके। दीपक चाहर 15 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने चार और खलील अहमद ने तीन विकेट लिए।

रचिन रविन्द्र बनाए सर्वाधिक रन

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। राहुल त्रिपाठी दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऋतुराज गायकवाड़ 26 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दूबे नौ रन बनाकर आउट हुए। दीपक हुड्डा तीन रन ही बना सके। सैम करन 9 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा ने 18 गेंद में 17 रन की पारी खेली और फिर रन आउट हुए। रचिन रविंद्र 45 गेंद में 65 रन बनाकर नाबाद लौटे। महेंद्र सिंह धोनी ने भी दो गेंद खेली।

इसे भी पढ़ें 👇 👇 👇

तिलक वर्मा ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो कभी नहीं टूटेगा 

https://jantajung.com/tilak-verma/

पिछले 5 मैचों में मुंबई इंडियंस को बुरी तरह धोया

यदि मुंबई और चेन्नई के बीच पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो इसमें चेन्नई टीम का पलड़ा भारी रहा है। इस दौरान CSK टीम ने 5 में से 4 मैच जीते हैं। जबकि मुंबई को एक मैच में ही सफलता मिली है। 2023 सीजन से अब तक मुंबई के खिलाफ चेन्नई टीम कोई मैच हारी नहीं है। मुंबई को पिछली सफलता 12 मई 2022 को मिली थी।

दोनों टीमों का प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन 11: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और सत्यनारायण राजू।

 

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन 11: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस और खलील अहमद।

इसे भी पढ़ें 👇 👇 👇

आईपीएल इतिहास में सबसे महंगा स्पैल डालने वाले गेंदबाज बने जोफ्रा आर्चर, तोड़ा मोहित शर्मा का रिकॉर्ड 

https://jantajung.com/rajsthan-royals-fast-bowler-jofra-archer-registered-most-expensive-bowling/

IPL शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लग सकता है बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

https://jantajung.com/ipl-2025/

सुनील नरेन को हिट विकेट होने के बाद भी अंपायर क्यों नहीं दिया आउट 

https://jantajung.com/sunil-narine-hit-wicket/

विराट कोहली ने RCB को दिलाई विराट जीत 

https://jantajung.com/rcb-vs-kkr-match-highlights/

Exit mobile version